राजधानी दिल्ली में बादल छाए, बारिश के आसार

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Jul 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 3 जुलाई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई रही। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 86 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, आसमान में आमतौर पर बदली छाई रहेगी। शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान बहुत हल्की बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

rganisational revamp of AICC
Posted on 12th Sep 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india