राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ

By Shobhna Jain | Posted on 1st Nov 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 1 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह मौसम साफ दिख रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 86 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर आसमान साफ रहने और दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी में बीते सोमवार को अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य रूप से 31.1 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india