राजधानी दिल्ली में सुबह बादल छाए

By Shobhna Jain | Posted on 1st Aug 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 1 अगस्त (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीँ सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान 12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शहर के विभिन्न हिस्सों में आमतौर पर बदली छाई रहेगी। सामान्य बारिश हो सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी दिल्ली में बीते रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

IPL Matches today
Posted on 18th Oct 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india