भारत मे बुलेट ट्रेन चलने के इंतजार मे प्रधान मंत्री मोदी की जापान में बुलैट ट्रेन की सवारी

By Shobhna Jain | Posted on 12th Nov 2016 | देश
altimg
टोक्यो, 12 नवंबर (वीएनआई)भारत मे बुलेट ट्रेन चलाने के सपने के साथ प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहा बुलैट ट्रेन की सवारी की.ग़ाड़ी पर सवार होने केबाद प्रधान मंत्री ने टिप्पणी की ' भारत मे हम बुलेट ट्रेन का इंतजार कर रहे है.' द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ टोक्यो से शिंकनसेन बुलेट ट्रेन में सवार होकर कोबे के लिए रवाना हुए। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, भारत, जापान के बीच संबंधों में गति आई है। प्रधानमंत्री मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन में सवार होने के लिए टोक्यो स्टेशन पहुंचे। स्वरूप ने एक अन्य ट्वीट में दोनों नेताओं की बुलेट ट्रेन के भीतर की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, "अद्भुत रेल यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच अद्भुत मित्रता। प्रधानमंत्री मोदी और आबे कोबे में शिनकानसेन बुलेट ट्रेन में।" इसी शिंकानसेन बुलैट ट्रेन को भारत में मुंबई-अहमदाबाद रेल रूट पर चलाने की योजना है, जिसके लिए भारत को जापान तकनीकी व अन्य जरूरी मदद उपलब्ध करायेगा. इस ट्रेन को दोनों देशों के बीच गहरे होते रिश्ते के प्रतीक के तौर पर भी देखा रहा है. इस ट्रेन का निर्माण कावासाकी हेबी इंडस्ट्री ही करती है. यह बुलेट ट्रेन को भारत में चलाने की परियोजना पर 2018 के अंत तक काम शुरू होगा और 2023 तक यह ट्रेन भारत में मुंबई-अहमदाबाद रेल लाइन पर चलायी जायेगी.मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेलवे में भी समान प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा। आज तीन दिवसीय द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन का आखिरी दिन है। मोदी का पिछले दो वर्षो में जापान का यह दूसरा दौरा है।वीएनआई
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 21st Feb 2024

Rhea Chakraborty in Byculla jail
Posted on 9th Sep 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india