भारतीय दूतावास ने तुर्की में घरों के भीतर ही रहने की भारतीयों को सलाह दी

By Shobhna Jain | Posted on 16th Jul 2016 | देश
altimg
अंकारा/नई दिल्ली, 16 जुलाई (वीएनआई)| तुर्की में सेना द्वारा तख्तापलट करने की कोशिश के बाद चल रहे संघर्ष को देखते हुए वहाँ स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों को स्थिति सामान्य होने तक घरों के भीतर ही रहने और सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। जबकि तुर्की दूतावास ने अधिक जानकारी के लिए आपातकालीन दूरभाष नंबर भी जारी किए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, अंकारा में हमारे दूतावास ने तुर्की में रह रहे भारतीयों को स्थिति सामान्य होने तक घरों के भीतर रहने और सार्वजनिक स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। वहीं भारतीय नागरिक अधिक जाकारी के लिए अंकारा में +905303142203 और इस्तांबुल में +905305671095 पर संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है तुर्की की सेना ने बीते शुक्रवार रात को बयान जारी करते हुए देश पर कब्जा जमाने और मार्शल लॉ लागू करने का दावा किया था। हालांकि बाद में तख्तापलट की इस कोशिश को विफल कर दिया गया।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 16th Dec 2020

Today in history
Posted on 20th Aug 2023
आज का दिन :
Posted on 18th Mar 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india