गूगल ने डूडल के ज़रिये मनाया पृथ्वी दिवस

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Apr 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली 22 अप्रैल (वीएनआई) अर्थ डे यानि पृथ्वी दिवस के मौके पर सभी के द्वारा धरती मां का शुक्रिया अदा किया जा रहा है, दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भी अपने डूडल के ज़रिये ऐसा ही किया है । गूगल ने डूडल के ज़रिये अपने होम पेज पर उकेरे जाने वाले छह वर्णो यानी \'जी\', \'ओ\', \'ओ\', \'जी\', \'एल\', व \'ई\' को पूरी तरह पर्यावरण के रंगों में रंग दिया। उसने अपने दूसरे \'ओ\' के स्थान पर नीले गृह यानी पृथ्वी को दर्शाया। । गूगल के इस डूडल पृथ्वी की एक एनिमेटिड तस्वीर प्रदर्शित है, जो लगातार घूम रही है। इसके अलावा गूगल के बाकी वर्णो में अंतरिक्ष, वनस्पतियों व अन्य वन्य जीव-जंतुओं को उकेरा। जब इस डूडल पर क्लिक करते हैं तो यह अंदर पृथ्वी दिवस या अर्थ डे से संबंधित सवाल पर ले जाता है। इसके अलावा अर्थ डे से जुड़ी हुई खबरें और अन्य कार्यक्रम भी इस पेज पर दिखते हैं। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल का पृथ्वी से सीधे-सीधे कोई लेना-देना नहीं है। जब पृथ्वी दिवस का विचार सामने आया, तो पृष्ठभूमि में विद्यार्थियों का एक राष्ट्रव्यापी आन्दोलन था। वियतनामी युद्ध विरोध में उठ खड़े हुए विद्यार्थियों का संघर्ष! 1969 में सान्ता बारबरा (कैलिफोर्निया) में बड़े पैमाने पर बिखरे तेल से आक्रोशित विद्यार्थियों को देखकर अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेलसन के दिमाग में ख्याल आया कि यदि इस आक्रोश को पर्यावरणीय सरोकारों की तरफ मोड़ दिया जाए, तो कैसा हो। नेलसन, विसकोंसिन से अमेरिकी सीनेटर थे। उन्होंने इसे देश को पर्यावरण हेतु शिक्षित करने के मौके के रूप में लिया। उन्होंने इस विचार को मीडिया के सामने रखा। अमेरिकी कांग्रेस के पीटर मेकेडलस्की ने उनके साथ कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता की। डेनिस हैयस को राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया। यह दिवस 1970 में सबसे पहले मनाया गया था। पर्यावरण की सुरक्षा जैसे मुद्दे के प्रति लोगों को प्रोत्साहित और जागरुक करने के उद्देश्य से \'अर्थ डे\' मनाने की शुरुआत हुई। लेकिन अब यह दिवस हर साल विश्व के 192 देशों द्वारा मनाया जाता है।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india