अमेरिका के वर्जिनिया में अंधाधुंध गोलीबारी में 12 लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 1st Jun 2019 | विदेश
altimg

वॉशिंगटन, 01 जून (वीएनआई) अमेरिका में  एक सरकारी दफ्तर में फायरिंग से 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य 6 लोग जख्मी हैं। वहीं शूटिंग की घटना ने एक बार फिर दुनिया को हैरान कर दिया है। 

एक जानकारी के अनुसार अमेरिका के वर्जिनिया राज्य के एक बीच के पास स्थित सरकारी बिल्डिंग में यह फायरिंग हुई। यह घटना वहां के समय के हिसाब से शाम चार बजे हुई। उस वक्त हमलावर अचानक बिल्डिंग में घुसा और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगा। घायल होनेवाले लोगों में एक पुलिस कर्मी भी शामिल है, जिसकी जान बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से बच गई। वहीं पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति लंबे समय से सरकारी कर्मचारी था। पुलिस प्रमुख ने बताया कि गोली चलाने वाला कर्मचारी भी मारा गया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 27th Feb 2022
Today in history
Posted on 27th Oct 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india