जापान में खड़े क्रूज पर दो बुजुर्ग यात्रियों की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 20th Feb 2020 | विदेश
altimg

नई दिल्ली, 20 फरवरी, (वीएनआई) चीन से फैले कोरोना वायरस की चपेट में आए क्रूज जहाज डॉयमंड प्रिंसेस पर सवार लोगो में से दो यात्रियों की मौत हो गई है।

एक जानकारी के अनुसार इस जहाज पर कुल 3711 लोग सवार थे जिनमें से 621 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं। वहीं मृतक यात्री 87 वर्षीय जापानी पुरुष और 84 वर्षीय जापानी महिला थी। जबकि 29 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जबकि  इस शिप पर 132 चलक दल और 6 यात्रियों सहित कुल 138 भारतीय भी सवार हैं।

गौरतलब है चीन में कोरोना वायरस ने आंतक मचा रखा है। इस महामारी से अब तक करीब 2100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि लगभग 70 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। वहीं जापान के तट पर खड़े क्रूज शीप में मौजूद लोग तेजी से कोरोना वायरस के संक्रमण में आ रहे हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

R.D.BURMAN
Posted on 27th Jun 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india