अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी, दो लोग घायल

By Shobhna Jain | Posted on 17th Apr 2018 | विदेश
altimg

ह्यूस्टन, 17 अप्रैल (वीएनआई)| अमेरिका के अर्कासस के एक नाइट क्लब में गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, नाइट क्लब 428 में गोलीबारी के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने क्लब के मुख्य द्वार के पास जॉर्ज हिक्स जूनियर (58) को जमीन पर पड़े देखा। उनके दाएं पैर में गोली लगी थी।

इसके बाद पुलिस को क्लब में एक और शख्स मिला, जिसे गोली लगी थी। कार्ल राइस (35) के बाएं पैर में लगी थी। प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि एक शख्स ने सिल्वर रंग के वाहन से गोलियां चलाई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गया था। नाइट क्लब के पास खड़े दो वाहनों में भी गोलियां को निशान िंल हैं। पुलिस इस मामले में 32 वर्षीय एक युवक को संदिग्ध मानकर चल रही है। मामले की जांच चल रही है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 12th Sep 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india