श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने कहा भारत-चीन विवाद पर किसी का पक्ष नहीं लेंगे

By Shobhna Jain | Posted on 28th May 2020 | विदेश
altimg

कोलंबो, 28 मई, (वीएनआई) भारत-चीन सीमा विवाद पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने कहा है कि उनका देश किसी का पक्ष नहीं लेगा और खुद को इससे दूर रखेगा। 

श्रीलंका के प्रधानमंत्री राजपक्षे ने श्रीलंका से चीन के रिश्तों से जुड़े सवाल के जवाब में कहा 'श्रीलंका गुट-निरपेक्ष विदेश नीति को ही अमल में लाना जारी रखेगा। चीन और भारत दोनों ही हमारे करीबी दोस्त हैं। उन्‍होंने आगे कहा जवाहर लाल नेहरू और चीनी पीएम झोऊ एनलाई ने पंचशील सिद्धांतों को आगे बढ़ाया था जिसमें- क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता, गैर-आक्रमण नीति, एक- दूसरे के निजी मामलों में हस्तक्षेप न करना, समानता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व जैसे मूल्य शामिल हैं। श्रीलंका सभी भी इन सिद्धांतों पर भरोसा करता है और आगे भी इन्हीं के मुताबिक विदेश नीति जारी रहेगी।

गौरतलब है राजपक्षे, जिन्‍हें चीन का करीबी माना जाता है, उनके ही कार्यकाल में जब चीन की परमाणु पनडुब्‍बी श्रीलंका पहुंची थी और फिर हम्‍बनटोटा पोर्ट को लीज पर दे दिया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 3rd Sep 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india