फ्लॉरेंस में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई

By Shobhna Jain | Posted on 4th Oct 2018 | विदेश
altimg

फ्लॉरेंस, 04 अक्टूबर, (वीएनआई) एक व्यक्ति ने दक्षिण कैरलिना में सात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें से एक की मौत हो गई। 

एक जानकारी के अनुसार यह हमला इतना खतरनाक था कि पुलिसकर्मियों को घायल व्यक्ति को ले जाने के लिए बुलेट प्रूफ वाहन का इस्तेमाल करना पड़ा। फ्लॉरेंस काउंटी के शेरिफ मेजर माइक नुन ने बताया कि हमला करने वाले व्यक्ति ने बुधवार दोपहर को अपने फ्लॉरेंस स्थित घर में दो घंटे तक बच्चों को बंधक भी बना कर रखा। संदिग्ध को हिरासत में लेने के बाद बच्चों की सुरक्षित रिहाई संभव हो सकी। वहीं शेरिफ और पुलिस अधिकारी गोलीबारी के कुछ घंटों बाद पत्रकारों से बात करते हुए रो पड़े। फ्लॉरेंस पुलिस प्रमुख ने कहा इस गोलीबारी में आज मैंने अपने एक दोस्त को खो दिया जो बहुत बहादुर था। मैं उसे 30 सालों से जानता था।' 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
जल जो ना होता

Posted on 23rd Mar 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india