मास्को, 21 नवंबर (वीएनआई)| रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीरिया में युद्ध को लेकर चर्चा के लिए अपने सीरियाई समकक्ष बशर अल असद से मुलाकात की।
क्रेमलिन ने आज इसकी जानकारी दी। यह बैठक सोमवार के समुद्र तट के किनारे बसे रूसी शहर सोचि में हुई। समाचार एजेंसी के मुताबिक, पुतिन ने असद से कहा कि सीरिया में आतंकियों के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान समाप्त होने की कगार पर है। जिसके बाद अब सारा ध्यान एक राजनीतिक प्रक्रिया पर केंद्रित किया जाएगा। असद ने कहा, सीरिया को रूस के सैन्य और आर्थिक सर्मथन के कारण सीरिया ने कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण नतीजे प्राप्त किए हैं, जिनमें मानवीय सहायता और सैन्य लाभ शामिल हैं। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि इस बैठक में रूस के रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित थे। सीरिया में छह साल पहले युद्ध की शुरुआत होने के बाद असद का यह दूसरा रूस दौरा है। इससे पहले उन्होंने अक्टूबर 2015 में रूस का दौरा किया था।
No comments found. Be a first comment here!