राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी

By Shobhna Jain | Posted on 14th Sep 2022 | विदेश
altimg

नई दिल्ली, 14 सितंबर, (वीएनआई) इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17-19 सितंबर 2022 को लंदन दौरे पर रहेंगी। 

महारानी का राजकीय अंतिम संस्कार 19 सितंबर को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार महारानी के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए दुनिया के 500 अतिविशिष्ट विदेशी नागरिकों के जुटने की संभावना है। गौरतलब है कि, दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत मंगलवार को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग से लंदन पहुंचा। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रास्ते में हजारों लोगों की भीड़ एकत्र रही।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 11th Jul 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india