शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

By Shobhna Jain | Posted on 27th Sep 2022 | विदेश
altimg

टोक्यो, 27 सितंबर, (वीएनआई) जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह जापान के टोक्यो पहुंचे हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह विमान से उतरते समय की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, ''टोक्यों पहुंच गया हूं।' उन्होंने जापानी भाषा में भी ऐसा ही एक ट्वीट पोस्ट किया।

पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ शामिल होंगे। शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। बीती 8 जुलाई को शिंजो आबे की दक्षिणी जापानी शहर नारा में एक प्रचार भाषण के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 21st Jan 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india