पाकिस्तान ने 34 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

By Shobhna Jain | Posted on 8th May 2019 | विदेश
altimg

कराची , 08 मई, (वीएनआई) पाकिस्तान ने जल सीमा लांघने पर भारत के 34 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। मछुआरों के साथ 6 नावों को भी सीज किया गया है। 

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान ने कथित तौर पर अपनी जल सीमा में प्रवेश करने के चलते गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बीते मंगलवार को 20 मछुआरों के साथ ही मछुआरों की 4 नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। यह कार्रवाई अंतरराष्‍ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के नजदीक हुई है। गौरतलब कि सोमवार सुबह 6 नौकाओं में सवार 30 भारतीय मछुआरों को भी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय जल सीमा के समीप मछली पकड़ते हुए पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने उन्हें चारों ओर से घेर कर पकड़ लिया था। उनको बंधक बनाकर कराची बंदरगाह ले जाया गया। वहीं पिछले ही महीने पाकिस्तान ने कराची की लांधी और मालिर जेलों से 250 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india