संयुक्त राष्ट्र महासभा के नए अध्यक्ष बने नाइजीरिया के तिजानी मुहम्मद बंदे

By Shobhna Jain | Posted on 5th Jun 2019 | विदेश
altimg

संयुक्त राष्ट्र, 05 जून, (वीएनआई) संयुक्त राष्ट्र महासभा में अगले अध्यक्ष के रूप में संयुक्त राष्ट्र में नाइजीरिया के दूत तिजानी मुहम्मद बंदे अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। 

तिजानी मुहम्मद ने कहा है कि वह सुरक्षा परिषद की लंबित सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि संयुक्त राष्ट्र की यह शक्तिशाली संस्था ज्यादा लोकतांत्रिक और प्रभावी बने। एक दशक पहले अंतर सरकार वार्ता के बाद 15 राष्ट्रों वाले संयुक्त राष्ट्र की संस्था के लंबित सुधार में मामूली प्रगति हुई है। गौरतलब है महासभा के सितंबर से शुरू हो रहे अगले सत्र में यूएनएससी में सुधार के लिए वार्ता प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य है। इसमें पांच स्थाई और दस अल्पकालिक सदस्य हैं। भारत के साथ ब्राजील, जर्मनी और जापान लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का आह्वान कर रहे हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india