नेपाल ने विवादित नए नक्शे को कानून बना दिया

By Shobhna Jain | Posted on 18th Jun 2020 | विदेश
altimg

काठमांडू, 18 जून, (वीएनआई) भारत के साथ विवादित नक्शे को नेपाल ने भारत की आपत्ति को दरकिनार करते हुए आज कानूनी अमलीजामा पहनाकर कानून बना दिया। 

नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने आज सुबह संविधान संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे संविधान का हिस्सा घोषित कर दिया। इसी के साथ ही हिमालयी राज्य के नक्शे में आज से परिवर्तन कानूनी रूप से लागू हो गया है। 

गौरतलब है नेपाल की संसद के उच्‍च सदन नैशनल असेंबली ने देश के विवादित राजनीतिक नक्शे को मंजूरी देने के दौरान नेपाल ने भारत पर जमीन को अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया। वहीं भारत शुरुआत से ही नेपाल के इस एकतरफा कार्रवाई को बिना किसी ऐतिहासिक सााक्ष्य के एकतरफा कार्रवाई बताता रहा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india