पेरिस हमले की आईएस ने जिम्मेदारी ली

By Shobhna Jain | Posted on 13th May 2018 | विदेश
altimg

पेरिस, 13 मई (वीएनआई)| आतंकवादी संगठन आईएस ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में राहगीरों पर चाकू से किए गए हमले की जिम्मेदारी ली है। यह घटना मध्य पेरिस के ओपेरा जिले में हुई।

मध्य पेरिस में एक शख्स ने शनिवार को पांच लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान यह संदिग्ध 'अल्ला ओ अकबर' चिल्ला रहा था। पेरिस प्रांत के ट्वीट के हवाले से बताया, एक संदिग्ध ने पेरिस के दूसरे डिस्ट्रिक्ट में पांच लोगों पर चाकू से हमला किया, जिसमें एक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं जबकि दो को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, पुलिस की गोलीबारी में हमलावर मारा गया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चाकू हमलावर को आतंकवादी करार दिया था।

आईएस की मीडिया विंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस की मीडिया विंग अमाक न्यूज एजेंसी ने कहा, पेरिस में लोगों पर चाकू से हमला करने वाला शख्स आईएस का लड़ाका है। सीएनएन के मुताबिक, आईएस ने अपने इस दावे के कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए। मैक्रों ने कहा कि वह पेरिस हमलावर को मार गिराने के लिए पुलिस के साहस को सलाम करते हैं। फ्रांस के गृहमंत्री जेरार्ड कोलोंब ने इस जघन्य अपराध की निंदा की और पुलिस की त्वरित कार्रवाई को सराहा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 26th Apr 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india