जापान में तेज के भूकंप झटके

By Shobhna Jain | Posted on 20th Jul 2017 | विदेश
altimg

टोक्यो, 20 जुलाई (वीएनआई)। पूर्वोत्तर जापान और फुकुशिमा प्रांत में आज 5.6 रिक्टर पैमाने पर तेज भूकंप के झटके महसूस किये गए। हालांकि सुनामी की चेतावनी और परमाणु संयंत्र केंद्र में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप सुबह 9.11 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र फुकुशिमा तट से दूर 40 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के संचालक टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर (टेपको) ने बताया कि भूकंप के बाद संयंत्र में किसी तरह की असामान्य गतिविधि दर्ज नहीं हुई है। पूर्वी जापान और राजधानी में भी कम तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए।

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india