डोडोमा, 12 अक्टूबर, (वीएनआई) अफ्रीका के सबसे युवा अरबपति मोहम्मद देवजी को तंजानिया के मुख्य शहर दार एस सलाम में नकाबपोश बंदूकधारियों ने अगवा कर लिया। पुलिस ने बीते गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
एक रिपोर्ट के अनुसार 43 वर्षीय मोहम्मद देवजी को एक होटल जिम के बाहर से अगवा कर लिया गया। देवजी जब अपनी नियमित सुबह की कसरत के लिए जा रहे थे, तब उन्हें किडनैप किया गया। अपहरणकर्ताओं ने अरबपति को अपने साथ ले जाने से पहले हवा में गोलियां चलाईं। देवजी के साथ कोई सुरक्षागार्ड नहीं था। वहीं पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो अपहरणकर्ताओं के विदेशी होने की बात सामने आ रही है। गौरतलब है वित्तीय पत्रिका फोर्ब्स ने मोहम्मद देवजी की संपत्ति 1.5 अरब डॉलर आंकी है और उन्हें तंजानिया का एकमात्र अरबपति करार दिया है। 2017 की एक रिपोर्ट में फोर्ब्स ने कहा कि देवजी अफ्रीका के सबसे युवा अरबपति हैं।
No comments found. Be a first comment here!