महात्मा बुद्ध के सिद्धांत के अनुसरण से ही दुनिया मे बढती हिंसा से निबटा जा सकता है-पीएम मोदी

By Shobhna Jain | Posted on 12th May 2017 | विदेश
altimg
कोलंबो, 12 मई (वीएनआई)प्रधान मंत्री मोदी नेर कहा है कि महात्मा बुद्ध के शांति के सिद्धांत के अनुसरण से ही दुनिया मे बढती हिंसा से निबटा जा सकता है.साथ ही प्रधान मंत्री ने भारत और श्री लंका दोनो से महात्मा बुद्ध के शांति, अहिंसा और करूणा के सिद्धांत को नीतियो और आचरण मे और अधिक लागू करने और उन्हे बढाने का आह्वान किया.प्रधानमंत्री मोदी आज 14वें अंतर्राष्ट्रीय वेसाक दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे थे. वह समारोह के मुख्य अतिथि हैं। वेसाक दिवास भगवान बुद्ध के जन्म, उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति तथा उनके महापरिनिर्वाण के संदर्भ में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह समारोह स्थल पहुंचे, जहां उनके श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे ने पारंपरिक तरीके से उनकी अगवानी की। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना भी मौजूद थे। मोदी श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उनका यह दौरा श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना के निमंत्रण पर हो रहा है। यह मार्च 2015 के बाद प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का दूसरा श्रीलंका दौरा है। यह पहली बार है, जब श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय वेसक दिवस की मेजबानी कर रहा है। इसे संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त है। इस समारोह का थीम 'समाज कल्याण और विश्व शांति के लिए बुद्ध के संदेश' है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 25th Feb 2021

altimg
Today in history

Posted on 10th Sep 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india