चीन के विदेश मंत्री वांग पांच अफ्रीकी देशों के दौरे पर जाएंगे

By Shobhna Jain | Posted on 4th Jan 2017 | विदेश
altimg
बीजिंग, 4 जनवरी (वीएनआई)। वर्ष 2017 में सर्वप्रथम चीन के विदेश मंत्री वांग यी पांच अफ्रीकी देशों का दौरा करेंगे। अफ्रीकी देशों के साथ राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सहमति एवं सौदों पर चर्चा करेंगे जिससे अफ्रीका के साथ साझा हितों को महत्व देते हुए विकासशील कार्य किए जा सके। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि वांग सात जनवरी से 12 जनवरी के दौरान मेडागास्कर, जाम्बिया, तंजानिया, कोंगो और नाइजीरिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे। गेंग ने कहा, अफ्रीका सहित विकासशील देशों के साथ संबंध चीनी कूटनीति का अहम हिस्सा है। देश के विदेश मंत्री पिछले दो दशकों से हर साल अपने पहले विदेशी दौरों के रूप में अफ्रीका देश का चुनाव करते हैं। यह परंपरा चीन के के लिए अहम बन गई है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india