अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी में 5 लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 13th Jun 2022 | विदेश
altimg

शिकागो, 13जून, (वीएनआई) अमेरिका में एक के बाद एक लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओ से वहाँ प्रशासन से लेकर आम जनमानस तक सकते में हैं। 

पुलिस के अनुसार अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। वहीं इस हफ्ते साउथ एल्बी में शनिवार को रात तकरीबन 12.19 बजे एक 37 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला रात में गाड़ी में सफर कर रही थी तभी अनजान व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गया। यही नहीं शनिवार को ही रात 2.27 बजे एक 34 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना साउथ इंडियाना में हुई जब युवक को उसकी कार में गोली मार दी गई। युवक को कई गोलियां मारी गई, जिसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मेडिकल सेंटर युवक को मृत घोषित कर दियागया। यही नहीं 23 वर्षीय युवक की शनिवार रात 3.20 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। यह घटना साउथ डेमेन के 8600 ब्लॉक में हुई।

इसके अलावा 39 साल के एक आदमी को उसके बाएं पैर में गोली मार दी गई, हालांकि उनकी हालत स्थिर है। वहीं 24 साल के एक और युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है, उसे भी बाएं पैर में गोली मारी गई है। चौथे घायल की उम्र 42 साल है उन्हें भी कई गोलियां मारी गई हैं, फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस शुक्रवार को पहली बड़ी घटना साउथ जस्टिन में 6800 ब्लॉक में हुई जहां पर 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित को कोई राउंड गोलियां मारी गई थी। अभी तक मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुक्रवार को रात 11.05 बजे 400 ब्लाड में भी गोली बारी की घटना सामने आई, जिसमे 26 साल के युवक की हत्या कर दी गई।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india