पेरू में बस दुर्घटना, 44 लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Feb 2018 | विदेश
altimg

लीमा, 22 फरवरी (वीएनआई)| पेरू के अरेक्विपा क्षेत्र में बस दुर्घटना में 44 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए। घायलों में से सात की हालत गंभीर है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

यह दुर्घटना बुधवार को पैन-अमेरिकी राजमार्ग पर हुई। बस पलटकर 200 मीटर नीचे ओकोना नदी में जा गिरी। अधिकारी दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि बस चाला से अरेक्विपा जा रही थी। बस के परिचालन का परमिट भी समाप्त हो चुका था। वहीं पेरू के राष्ट्रपति प्रेडो पाब्लो कुजिंस्की ने ट्वीट कर कहा, अरेक्विपा में हुई दुर्घटना के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मेरी दिली संवेदनाएं हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 22nd Jul 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india