वॉशिंगटन, 27 अगस्त, (वीएनआई) अमेरिका के फ्लोरिडा में जैक्सनविल इलाके में बीते रविवार रात हुई गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई।
गौरतलब है कि जैक्सनविल लैंडिंग एरिया के पास स्थित एक रेस्तरां में कुछ संदिग्ध हमलावरों ने भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलाबारी की है, जिसके कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने जैक्सनविल की ओर आने वाले सभी रास्तों को सीज कर दिया है। वहीं फायरिंग करने वाले एक शख्स को मौके पर मार गिराया गया है। फायरिंग की घटनाओं में घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
No comments found. Be a first comment here!