श्रीलंका में 8 सीरियल ब्लास्ट से अब तक 158 लोगो की मौत, 400 से ज्यादा घायल

By Shobhna Jain | Posted on 21st Apr 2019 | विदेश
altimg

कोलंबो, 21 अप्रैल, (वीएनआई) श्रीलंका में आज सुबह चर्च और होटलों में हुए सीरियल धमाकों में अबतक 158 लोगों की मौत हो गई है और 400 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों में 35 विदेशी नागरिक भी है।

श्रीलंका के चर्च और होटलों सहित 8 जगह पर ये धमाके हुए। वहीं ये धमाके कोलंबो के तीन बड़े होटल और एक चर्च में हुए। इसके अलावा राजधानी से दूर बने दो चर्चों को भी ब्लास्ट हुए। हालांकि ब्लास्ट की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है। श्रीलंका सरकार ने ब्लास्ट के बाद सोशल मीडिया और मैसेजिंग सर्विस पर लगाई पाबंदी। सरकार ने नाइट कर्फ्यू का भी ऐलान किया। किसी तरह की और अनहोनी से बचने के लिए वहां की सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर हैं। सभी अधिकारियों की छुट्टी कैंसल कर दी गई है। लोगों से गुजारिश की गई है कि हॉस्पिटल के आसपास ज्यादा भीड़ न लगाएं।

एक जानकारी के अनुसार पहला धमाका कोलंबो में सैंट एंटनी चर्च और दूसरा धमाका राजधानी के बाहर नेगोम्बो कस्बे के सेबेस्टियन चर्च में हुआ। वहीं तीसरा धमाका पूर्वी शहर बाट्टिकालोआ के चर्च में हुआ। इसके अलावा जिन होटलों को निशाना बनाया गया है, उनमें द शांगरीला, द सिनामॉन ग्रैंड और द किग्सबरी शामिल हैं। 

वहीं श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने देश में हुए धमाकों की निंदा की। इसके साथ ही भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति सहित तमाम नेताओं ने हमले की निंदा की है। वहीं भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी बयान जारी कर बताया कि वह लगातार कोलंबो में मौजूद भारतीय हाई कमिश्नर के संपर्क में हैं और स्थिति पर उनकी पूरी नजर है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 17th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

- अज्ञात
Posted on 2nd Sep 2015
आज का दिन : Earth Day
Posted on 22nd Apr 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india