सऊदी अरब का ये फैसला लाएगा मुश्किलें, मार्च के महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो सकती है बढ़ोत्तरी

By Shobhna Jain | Posted on 5th Feb 2022 | विदेश
altimg

नई दिल्ली, 05 फरवरी,(वीएनआई) : सऊदी अरामको ने मार्च के लिए एशिया में बिकने वाले अपने क्रूड ग्रेड की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी की ओर से सभी ग्रेड के क्रूड में बढ़ोत्तरी की है। सऊदी अरामको ने अपने एशियाई ग्राहकों के लिए अरब लाइट क्रूड ग्रेड की कीमत में  60 सेंट प्रति बैरल की दर से बढ़ा दिया है। हालांकि देश में अभी तेल की कीमतों को स्थिर रखा है। इसका कारण पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को माना जा रहा है।

अरामको ने शनिवार को कहा कि दुनिया के शीर्ष तेल निर्यातक ने एशियाई ग्राहकों के लिए अपने अरब लाइट क्रूड ग्रेड की कीमत फरवरी में 2.80 डॉलर प्रति बैरल की तुलना में 60 सेंट प्रति बैरल की बढ़ोत्तरी हुई है। रॉयटर्स के जनवरी में कराए गए सर्वे में इस बात की उम्मीद जताई गई है कि कंपनी मार्च में अपने फ्लैगशिप ग्रेड के लिए 60 सेंट प्रति बैरल की बढ़ोत्तरी कर सकती है।

क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफे से मार्च महीने में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर कीमतों में यह बदलाव इस ओर साफ इशारा कर रहा हैं कि, एशिया में तेल की अधिक डिमांड है। इस वजह से कंपनियां गैसोइल और जेट फ्यूल में ज्यादा मार्जिन रख रही हैं।

गौरतलब है, दिल्ली में 02 दिसंबर 2021 के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल का भाव 95.41 रुपये प्रति लीटर पर है जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। घरेलू बाजार में पिछले साल दिवाली के समय यानी नवंबर 2021 से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई थी। उसके बाद से कच्चा तेल करीब 10 डॉलर प्रति डॉलर तक बढ़ चुका है, लेकिन देश में अभी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg

Posted on 18th Mar 2015

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india