दीपावली की जगमगाहट से पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय भी जगमगाया

By Shobhna Jain | Posted on 30th Oct 2016 | विदेश
altimg
दीपावली की जगमगाहट से पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय भी जगमगाया संयुक्त राष्ट्र,30 अक्टूबर (वी एन आई) भारत और दुनिया के अनेक हिस्सो के साथ इस बार पहली बार संयुक्त राष्ट्र में भी दीपावली मनायी गयी और संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय रोशनी से जगमगा उठा और बड़ी तादाद मे लोगो ने इस जगमगाहट का लुत्फ लिया . संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के आगे के भाग को रोशनी से जगमग कर दिया गया और एक बड़े बोर्ड पर‘हैप्पी दीवाली' लिखा गया. इस भवन पर पारंपरिक दीया दर्शाया गया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘प्रकाश पर्व. पहली बार दीपावली के मौके पर संयुक्त राष्ट्र जगमगाया.' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन को इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, ‘शुभ दीपावली. संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार दीपावली मनायी, इस पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष आपको धन्यवाद.'थॉमसन ने भी दीपावली के मौके पर रोशनी से जगमगाते संयुक्त राष्ट्र भवन की तस्वीर ट्वीट की और लिखा, ‘अंधेरे पर प्रकाश, निराशा पर आशा, अज्ञानता पर ज्ञान एवं बुराई पर अच्छाई की जीत.' संयुक्त राष्ट्र सचिवालय भवन आगामी 29-31 अक्तूबर तक दीपावली के उपलक्ष्य में जगमगाता रहेगा. ऐस मौके पर वहा से गुजरने वाले लोगो ने भी इस जगमगाहट का खूब लुत्फ लिया और रोशनी के सामने अपनी फोटो भी खिंचवाई.वी एन आई

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india