मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन

By VNI India | Posted on 15th Dec 2024 | मनोरंजन
जाकिर हुसैन

नई दिल्ली, 15 दिसंबर, (वीएनआई) पद्म विभूषण से सम्मानित विश्व विख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर की सुबह उन्हें सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती किया गया थाजहां उनका इलाज चल रहा था

उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ थाउनकी शुरुआती पढ़ाई भी मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल से हुई थीवहीं, ग्रेजुएशन भी मुंबई के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से हुआ थाजाकिर हुसैन ने अपने जीवन का पहला कॉन्सर्ट 11 साल की उम्र में किया थावहीं उनका पहला एल्बम 1973 में रिलीज हुआ थाजिसका नाम 'लिविंग इनमैटेरियल वर्ल्ड' था। जाकिर हुसैन को तीन ग्रैमी अवॉर्ड भी मिले हैं। इसके अलावा भारत सरकार ने साल 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 23rd Sep 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india