बॉलीवुड के "ही-मैन" धर्मेंद्र ने 89 साल में दुनिया को कहा अलविदा

By VNI India | Posted on 24th Nov 2025 | मनोरंजन
धर्मेंद्र

नई दिल्ली, 24 नवंबर (वीएनआई) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर हुआ, जहां परिवार के सदस्यों के अलावा अमिताभ बच्चन-अभिषेक, आमिर खान, संजय दत्त, सलीम खान समेत तमाम सितारे पहुँचे। भारी सिक्योरिटी के बीच पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से श्मशान ले जाया गया। गौरतलब है कि ध्रमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें घर ले आया गया था जहां पर उनका ट्रीटमेंट चल रहा था।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए लिखा है कि 'धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक ज़बरदस्त एक्टर थे जिन्होंने अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाई। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।'


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 17th Nov 2026
Today in History
Posted on 17th Nov 2026
Thought of the Day
Posted on 16th Nov 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

sitara
Today in History

Posted on 8th Nov 2025

jp
Today in History

Posted on 3rd Oct 2026

river
Thought of the Day

Posted on 20th Jun 2025

Thought of the Day
Posted on 11th Sep 2025
Today in History
Posted on 19th Mar 2026
Today in History
Posted on 20th Oct 2025
Today in History
Posted on 11th May 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india