अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने 30 साल बाद जीता अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार

By VNI India | Posted on 1st Aug 2025 | मनोरंजन
रानी मुखर्जी

मुम्बई, 1 अगस्त (वीएनआई) एक समय बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली रानी मुखर्जी ने 71वें नेशनल अवॉर्ड्स 2025 में अपना पहला नेशनल अवार्ड जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वे आज भी दिलों पर राज करती हैं। उनकी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

रानी मुखर्जी को अपने 30 साल के शानदार करियर में पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। रानी मुखर्जी को 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' (2023) में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। फिल्म ने एक भारतीय मां की सच्ची कहानी को पर्दे पर उतारा, जिसने अपने बच्चों के लिए विदेशी सिस्टम से जंग लड़ी।

वहीं रानी ने इस खास मौके पर कहा, '30 साल के करियर में ये मेरा पहला नेशनल अवॉर्ड है, मैं अभिभूत हूं! इस सम्मान के लिए मैं राष्ट्रीय पुरस्कार जूरी की आभारी हूं। उन्होंने अपनी पूरी टीम को क्रेडिट दिया- 'ये जीत मेरे निर्माता निखिल आडवाणी, मोनिशा, मधु, और डायरेक्टर आशिमा छिब्बर के साथ पूरी टीम की है, जिन्होंने इस खास प्रोजेक्ट में मातृत्व की ताकत को सेलिब्रेट किया।' रानी ने आगे कहा कि ये अवॉर्ड मेरे 30 साल के समर्पण, सिनेमा के प्रति जुनून, और उस आध्यात्मिक जुड़ाव का प्रतीक है, जो मैं अपने काम के साथ महसूस करती हूं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

tvv
Thought of the Day

Posted on 21st Nov 2025

ghud
Thought of the Day

Posted on 30th Dec 2025

nivasa
Today in History

Posted on 26th Apr 2026

Thought of the Day
Posted on 18th Aug 2025
Thought of the Day
Posted on 8th Feb 2026
Today in History
Posted on 12th Sep 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india