प्रियंका चोपड़ा ने वोट डालकर ट्विटर पर लिखा खास संदेश

By Shobhna Jain | Posted on 29th Apr 2019 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 29 अप्रैल, (वीएनआई) बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में जारी मतदान के लिए वर्सावा में अपना वोट डाला। प्रियंका के साथ उनकी मां भी थीं। 

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपना वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ से बाहर निकलते हुए अपनी स्याही लगी उंगली दिखाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया। वहीं प्र‍ियंका ने इसके बाद अपनी एक तस्वीर सोशल मीड‍िया पर शेयर की है और तस्वीर में ल‍िखा, यही वो पल है जो मायने रखता है, हर वोट एक आवाज है, जो काउंट होगी।

गौरतलब है लोकसभा चुनावों (के चौथे चरण में आज नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है, इनमें महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर भी मतदान हो रहा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आने वाला कल
Posted on 3rd Jan 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india