भारी बारिश के कारण मुंबई की जगह अहमदाबाद पहुंची कृति सेनन

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Jul 2019 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 03 जुलाई, (वीएनआई) मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बाद चारों ओर पानी ही पानी से आम से लेकर खास तक परेशान है, इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन भी बारिश के कारण वो वहां पहुंच गईं जहां उन्हें जाना ही नहीं था।

गौरतलब है एक मैगजीन शूट के लिए दिल्ली आई कृति ने मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ी हालांकि पिछली रात हुए भारी बरसात के चलते उनकी फ्लाइट हवा में ही अटक गई, फ्लाइट को मुंबई में लैंड करने का मौका ही नहीं मिल रहा था, एयरलाइन और पैसेंजर दोनों ही सुबह के 4 बजे तक फंसे हुए थे, इसके बाद इस फ्लाइट की अहमदाबाद लैंडिग हुई। वहीं कृति के सुबह 4 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुँचने पर उनको फैंस ने घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 17th Apr 2025
Today in History
Posted on 15th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 18th Feb 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india