लोक गायिका शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती

By VNI India | Posted on 26th Oct 2024 | मनोरंजन
शारदा सिन्हा

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर, (वीएनआई) बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित शारदा सिन्हा को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि उनकी तबीयत पिछले कई दिनों से खराब थी। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने बताया कि उनकी मां का इलाज डॉ. राजा प्रमाणिक की स्पेशल केयर यूनिट में चल रहा है। अंशुमान ने कहा है कि उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था और उन्हें आईसीयू से बाहर निकाला गया था, लेकिन फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें फिर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

बताया जा रहा है कि पति के निधन के बाद से ही शारदा सिन्हा की हालत खराब है। हाल ही में 72 वर्षीय शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर का निधन हो गया था। ब्रज किशोर की 80 वर्ष की उम्र में ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। इसी साल शारदा और उनके पति ने अपनी 54वीं शादी की सालगिरह मनाई थी। 



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india