अर्जुन कपूर ने कहा दादी को लगता है परणीति मेरे लिए पर्फेक्ट दुल्हन है

By Shobhna Jain | Posted on 18th Sep 2018 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 18 सितम्बर, (वीएनआई) बॉलिवुड के टॉप बैचलर्स में शुमार अर्जुन कपूर ने कहा है कि दादी को लगता है परणीति मेरे लिए पर्फेक्ट दुल्हन है।

अर्जुन कपूर भले ही अभी खुद शादी के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन उनकी दादी पर्फेक्ट मैच ढूंढने में लगी हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर की दादी ने फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का ट्रेलर देखा, जिसमें अर्जुन और ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। अर्जुन ने वैसे तो और भी हिरोइनों के साथ काम किया है, लेकिन दादी को अर्जुन और परिणीति की जोड़ी एकदम पर्फेक्ट लगी। 

अर्जुन ने इस बारे में एक स्टेटमेंट में कहा, 'नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर देखने के बाद दादी ने कहा कि मेरे सभी को-स्टार्स में से मेरी जोड़ी सबसे ज़्यादा परिणीति चोपड़ा के साथ जंचती है। ऑन-स्क्रीन मैं परिणीति के साथ ज़्यादा अच्छा लगता हूं। दादी को लगता है कि रियल लाइफ में भी परिणीति मेरे लिए पर्फेक्ट दुल्हन है।' वहीं इसपर परिणीति का क्या जवाब आता है यह देखना होगा। जबकि फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की बात करें तो यह 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रड्यूस किया है। यह फिल्म आने वाले 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
today in history : Munshi Premchand

Posted on 31st May 2020

Today in history
Posted on 11th Mar 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india