अमिताभ ने कहा भारतीय सिनेमा अच्छे हाथों में है

By Shobhna Jain | Posted on 7th Jun 2018 | मनोरंजन
altimg

मुंबई, 7 जून (वीएनआई)| सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि वह आगामी फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' में अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट् के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें दोनों बहुत अच्छे लगते हैं और भारतीय सिनेमा अच्छे हाथों में हैं। 

अमिताभ ने बुधवार को ट्वीट कर दोनों नए कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पीढ़ी 'उत्तम' है। उन्होंने ट्वीट किया, "रणबीर कपूर और आलिया के साथ एक ही फ्रेम में होने की खुशी है .. 'ब्रह्मस्त्र' की शूटिंग का पहला दिना। यह पीढ़ी उत्तम है।" उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा कि आलिया और रणबीर के साथ काम करना मजेदार है। अमिताभ ने बताया कि 'ब्रह्मस्त्र' की टीम में 50 प्रतिशत महलिाएं हैं और वे सभी युवा ऊजार्वान और कुशल हैं। उन्होंने सेट पर खुद को 'मिसफिट' भी बताया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 19th Apr 2025
Today in History
Posted on 17th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india