अक्षय कुमार आज पंजाब एसआईटी के सामने आज पेश होंगे

By Shobhna Jain | Posted on 21st Nov 2018 | मनोरंजन
altimg

चंडीगढ़, 21 नवंबर, (वीएनआई) हिंदी फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार धार्मिक ग्रंथों के अपमान मामले में आज पंजाब की स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम के सामने पेश होंगे। 

अक्षय कुमार पर आरोप है कि उन्होंने तीन साल पहले पंजाब में श्री गुरुग्रंथ साहिब और अन्य धार्मिक ग्रंथों का अपमान किया था। जिसके बाद यहां हिंसा भड़क गई थी। हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बहिबल कलां में फायरिंग की थी, जिसमे कई लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में अक्षय कुमार के अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी पेश हो चुके हैं।हालांकि एसआईटी ने उन्हें अमृतसर की बजाए चंडीगढ़ में पेश होने का विकल्प दिया है। 

गौरतलब है पंजाब में हुई हिंसा की जांच के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने जस्टिस रणजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया था। आयोग ने अपनी जांच में कई बड़े नेताओं पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। वहीं अक्षय कुमार पर आरोप है क उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की मदद की थी। हालांकि अक्षय कुमार ने इन सभी आरोपों को खारिज किया था और कहा था कि वह कभी भी गुरमीत राम रहीम से नहीं मिले हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india