अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ ने दी जानकारी

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2020 | मनोरंजन
altimg

मुंबई 30 अप्रैल (वीएनआई) हिंदी सिनेमा के चिंटू कहे जाने वाले चॉकलेटी मिजाज के अभिनेता ऋषि कपूर का आज 67 साल की उम्र में हुआ निधन हो गया। वह पिछले 3 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। 

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी । उन्होंने ट्वीट कर लिखा ऋषि कपूर का निधन हो गया है। अमिताभ ने अपने ट्वीट में कहा, 'वह चले गए।।।। ! ऋषि कपूर।। चले गए। अभी निधन हुआ। मैं नष्ट हो गया हूं।' 

गौरतलब है ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उन्‍हें मुंबई के एच एन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे थे। उन्हें 2018 में कैंसर का पता चला था कि उन्हें कैंसर है। जिसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए। जहाँ करीब एक साल उनका इलाज चला।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
IPL Matches today

Posted on 18th Oct 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india