फिल्मी हस्तियों ने ईद के मौके पर प्यार और शांति की कामना की

By Shobhna Jain | Posted on 26th Jun 2017 | मनोरंजन
altimg
मुंबई, 26 जून (वीएनआई)| अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, अनिल कपूर और वरुण धवन आदि फिल्मी हस्तियों ने ईद के मौके पर आज अपने प्रशंसकों को इस त्योहार की बधाई देते हुए उनके लिए प्यार, शांति और खुशी की कामना की। इस अवसर पर बॉलीवुड हस्तियों ने कुछ इस अंदाज में अपने प्रशंसकों को ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं दी : अमिताभ बच्चन : ईद मुबारक। अनुपम खेर : सभी को ईद मुबारक। प्यार, शांति और खुशी हमेशा बनी रहे। अनिल कपूर : आप सबको ईद की बहुत मुबारकबाद और पूरे साल आप सभी की इच्छा पूरी होने की उम्मीद करता हूं। ईद मुबारक। हेमा मालिनी : मेरे सभी मित्रों को ईद मुबारक। स्वरा भास्कर : सभी को ईद मुबारक। प्यार और शांति..मेरे लिए कुछ सेवइयां बचा कर रखना। फरहान अख्तर : सभी को ईद मुबारक। वरुण धवन : सभी को ईद मुबारक। प्यार, शांति और रोशनी। राणा दग्गुबाति : ईद मुबारक। हुमा कुरैशी : ईद मुबारक। अल्लाह सभी पर रहमत करें। सभी के लिए प्यार, शांति, सुरक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, बढ़िया भोजन मिलने और अपने करीबी के हमेशा नजदीक रहने की कामना। आमीन। ईशा गुप्ता : ईद मुबारक।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 4th Nov 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india