'धुरंधर 2' 200 करोड़ के पारः खुशी से झूमे रणवीर सिंह, जश्न में डूबे आदित्य धर

By VNI India | Posted on 20th Mar 2026 | मनोरंजन
DH

नई दिल्ली 20 मार्च  (वीएनआई )19 मार्च को रिलीज हुई  स्पाई एक्शन सीक्वल ,आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2 : दि रिवेन्ज' ने रिलीज के पहले 24 घंटों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रणवीर सिंह ने शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है रणवीर सिंह की इस फिल्म ने  बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं.पहले दिन ₹97 करोड़ कमाए,ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 97 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस किया। इससे पहले 2023 में आई ‘जवान’ ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए कमाए थे। धुरंधर ने ना सिर्फ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि 1400 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ भारत की तीसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बनकर इतिहास रच दिया पहले पार्ट की तुलना में यह 138.5% ज्यादा ओपनिंग है. ओवरसीज मार्केट में भी 64 करोड़ रुपये का ग्रॉस हो चुका हैं.

इन दिनों रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें धुरंधर 2 के जसकीरत सिंह रांगी उर्फ हमजा अलसी मजारी को धुरंधर के फ्लिपाराची के सॉन्ग पर डांस करते हुए देखा जा सकता है.

गौरतलब है कि  धुरंधर 2 की शुरुआत में, अक्षय  खन्ना को केवल रहमान डकैत के अंतिम संस्कार के दृश्य में देखा जाता है , जहां उनका परिवार उन्हें दफना रहा होता है। फिल्म की  स्टारकास्ट में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश इकबाल और गौरव गेरा शामिल हैं, साथ ही कई ऐसे कलाकार भी हैं जो पिछली फिल्म से अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं।

धुरंधर 2 में दानिश इकबाल बड़े साहब की भूमिका में हैं! महारानी 2 के लिए मशहूर इस अभिनेता ने खुलासा किया है कि रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म में वह दाऊद इब्राहिम का किरदार निभा रहे हैं

रणवीर सिंह ने बड़े पर्दे पर धुरंधर निभाया, लेकिन कहा जाता है कि असली जिंदगी में इस नाम को जीने वाले मेजर मोहित शर्मा थे— जिनकी कहानी हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर देती है।

उधर पहले ही दिन आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में 'धुरंधर 2' के शोज कैंसिल कर दिए गए,। जहां हिंदी के कई शोज कैंसिल हुए, वहीं दूसरे दिन तमिल और तेलुगू भाषा के भी शोज रद्द हो गए और थिएटर्स को दर्शकों के पैसे लौटाने पड़े। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

kidbook
Today in History

Posted on 23rd Apr 2026

madan
Today in History

Posted on 14th Jul 2026

smita
Today in History

Posted on 17th Oct 2025

Today in History
Posted on 10th Feb 2026
Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2026
Thought of the Day
Posted on 26th May 2025
Thought of the Day
Posted on 1st Sep 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india