पेरिस आतंकी हमलो के सरगना के लिये पुलिस की जबर्दस्त छापामारी- तीन आतंकी मरे,महिला आतंकी ने खुद को उड़ाया

By Shobhna Jain | Posted on 18th Nov 2015 | VNI स्पेशल
altimg
पेरिस 18 नवंबर (शोभना जैन,वीएनआई) फ्रांस की राजधानी पेरिस के उत्तरी इलाके सेंट डेनिस में पुलिस और आतंकियों के बीच आज तड़के से चल रहे एनकाउंटर में एक संदिग्ध महिला आतंकी ने खुद को बम से उड़ा लिया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक दो लोगों के मारे जाने और तीन पुलिस कर्मियो के घायल होने की खबर है जबकि तीन लोगो के पकड़े जाने की खबर है। स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजे से चल रहे एनकाउंटर के बाद पेरिस में फौज को तैनात किया गया है। अभियान शुरू होने के एक घंटे बाद भी बीच-बीच में गोलीबारी की आवाज सुनी जा सकती थी। पुलिस के अनुसार अभियान गत शुक्रवार को हुए भीषण आतंकी हमलो के सरगना 26 वर्षीय मास्टरमाइंड बेल्जियम वासी अब्देल हामिद अबाउद को पकड़ने के लिए शहर के उत्तरी क्षेत्र में पुलिस ने तड़के छापा मारा।यह माना जा रहा है कि ये लोग सेंट डेनिस के इस अपार्टमेंट में छिपे हुए हैं, जिस पर पुलिस ने छापा मारा है। पेरिस पुलिस का कहना है कि अब तक 2 संदिग्ध मारे गए हैं। इनमें एक महिला फिदायीन भी शामिल हैं, जिसने पुलिस के अपार्ट्मेंट मे घुसते ही खुद को बम से उड़ा लिया शूट आउट के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अभियान के चलते इलाके मे भी स्कूल दुकाने और प्रतिष्ठान बंद कर दिये गये है,और वाहन चलाने पर भी रोक लगा दी गई है,फ्रांसीसी जमीन पर हुए अब तक के इन सबसे भीषण हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट जिहादी समूह ने ली है। २६ वर्षीय फ्रांसिसी भगोड़े सालाह अब्देसलाम और उसके साथियो की तलाश मे किया जा रहा है जिसमे पुलिस यहा छापामारी कर रही है. गत शुक्रवार को छह सिलसिलेवार आतंकी हमलो में 129 लोगों की मौत हो गई थी और 350 से अधिक घायाल हुए थे।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 30th Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india