आईपीएल 2026 में हैदराबाद को हराकर लखनऊ ने खोला जीत का खाता

By VNI India | Posted on 5th Apr 2026 | खेल
आईपीएल 2026

हैदराबाद, 5 अप्रैल, (वीएनआई) आईपीएल 2026 में आज खेले गए 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं हैदराबाद को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। उसका शीर्ष क्रम मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव की गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। हैदराबाद को हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी करते हुए संभाला। क्लासेन ने 41 गेंदों पर 5 चौके, 2 छक्के की मदद से 62 रन बनाए, जबकि नीतीश रेड्डी ने 33 गेंदों पर 3 चौके, 5 छक्के की मदद से 56 रन बनाये। जिसकी बदौलत टीम 20 ओवर में 156/9 रन तक पहुँची। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान को 2-2 विकेट लिए।

157 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ ने 5 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। टीम के लिए कप्तान पंत ने अर्धशतकीय पारी खेली। लखनऊ ने इस बार अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए सलामी बल्लेबाज के तौर कप्तान ऋषभ पंत की जगह एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी को उतारा। एडेन मार्करम ने 27 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। जबकि मिचेल मार्श 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाने का काम किया। कप्तान ने 68 रन की नाबाद पारी खेली।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 22nd Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 21st Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

salute
Thought of the Day

Posted on 17th Nov 2025

spo
Today in History

Posted on 20th Mar 2026

udham
Today in History

Posted on 13th Jun 2026

Today in History
Posted on 25th Aug 2026
Today in History
Posted on 27th Aug 2025
Thought of the Day
Posted on 22nd Oct 2025
Today in History
Posted on 21st Sep 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india