पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया

By VNI India | Posted on 4th Oct 2025 | खेल
भारत

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (वीएनआई) अहमदाबाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारत के पहली पारी विशाल स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में भी बिखर सी गई और भारत ने यह मैच पारी और 140 रनों से जीत लिया। भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 448 रनों के कुल स्कोर पर घोषित कर वेस्टइंडीज के सामने 286 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। जिसके जवाब में दूसरी पारी में रनों के पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक न सके और तेजनारायण चन्द्रपॉल को शून्य पर सिराज ने अपना शिकार बनाया, फिर जॉन कैम्पबेल को बुमराह ने 8 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। हालाँकि अथांजे और ब्रेंडन किंग ने पारी संभालने का प्रयास किया, लेकिन दोनों को ही सिराज ने चलता किया। जिससे विंडीज की बल्लेबाजी की रीढ़ टूट गई। इसके बाद अंतिम 2 विकेटों ने मिलकर 48 रन जरूर जोड़े, लेकिन अंत मे वेस्टइंडीज की पारी 146 रनों पर समाप्त हो गई। दूसरी पारी में जडेजा ने 4 और सिराज ने 3 विकेट अपने नाम किये।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 162 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 5 विकेट पर 448 के स्कोर पर पारी घोषित की थी। जिसमें भारतीय टीम के लिए केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और जडेजा ने शतकीय पारियां खेली थी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 22nd Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 21st Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

mashal
Thought of the Day

Posted on 20th Aug 2026

teacher
Today in History

Posted on 5th Sep 2025

Today in History
Posted on 27th Jun 2026
Thought of the Day
Posted on 10th Jul 2026
Today in History
Posted on 13th Apr 2026
Today in History
Posted on 15th Oct 2025
Today in History
Posted on 3rd May 2026
Today in History
Posted on 3rd Nov 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india