फिर गरजा कोहली का बल्ला, पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

By VNI India | Posted on 11th Jan 2026 | खेल
विराट कोहली

वडोदरा, 11 जनवरी (वीएनआई) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले एकदिवसीय मैच की अगुवाई कर रहे वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में भारत ने 4 विकेट जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हांसिल कर ली है।

पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से पारी की शुरुआत शानदार रही। डेवोन कॉनवे  67 गेंद में 56 रन और  हेनरी निकोल्स 69 गेंद में  62 रन बनाये। इसके बाद डेरिल मिचेल ने  हुए 71 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 84 रन बनाये और निचले क्रम में क्रिस्टियन क्लार्क ने नाबाद 24 रन बनाकर स्कोर को 300 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय गेंदबाजों की तरफ से हर्षित राणा ने दो अहम विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को भी एक-एक सफलता मिली

जवाब में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 49 ओवर में 306/6 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से एक बार फिर विराट कोहली ने मैच विनिंग पारी खेली। विराट कोहली ने 91 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 93 रन बनाए। वहीं इससे पहलेरोहित शर्मा 29 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि कप्तान शुभमन गिल ने जिम्मेदारी संभालते हुए 71 गेंदों में 56 रन की संयमित पारी खेली। हालाँकि कोहली ने एक छोर संभाले रखा और उनके साथ श्रेयस अय्यर ने भी अहम योगदान देते हुए 47 गेंदों में 49 रन की तेज़ पारी खेली। आखिरी ओवरों में केएल राहुल ने नाबाद रहते हुए 21 गेंदों में 29 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज़ पार कराई। वहीं, हर्षित राणा ने 23 गेंदों पर 29 रन जोड़कर जीत को आसान बना दिया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

vikram
Today in History

Posted on 9th Sep 2026

mangal
Today in History

Posted on 29th Mar 2026

mother
Today in History

Posted on 10th May 2026

Thought of the Day
Posted on 20th Mar 2026
Thought of the Day
Posted on 6th Jun 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Nov 2025
Thought of the Day
Posted on 1st May 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india