दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने तीसरा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता

By VNI India | Posted on 9th Mar 2025 | खेल
भारत

दुबई, 9 मार्च, (वीएनआई) पाकिस्तान के मेजबानी में आयोजित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस जीत के साथ दुबई की पिच पर भारतीय तिरंगा शान से लहराया।

फाइनल  में 252 रनों के लक्ष्य को भारत ने चार विकेट से अपने नाम किया। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 83 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया था। अब टीम इंडिया ने 25 साल बाद पुराना बदला ले लिया है।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए।  न्यूजीलैंड की तरफ से माइकल ब्रेसवेल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 40 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली, जो उनके वनडे करियर का पहला अर्धशतक था। इसके अलावा, डेरिल मिचेल ने 63 रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। आखिरी पांच ओवरों में न्यूजीलैंड ने 50 रन बनाए, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल की।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india