खेल के गलियारे से

By Shobhna Jain | Posted on 22nd May 2015 | खेल
altimg
नई दिल्ली, 22 मई, (वीएनआई) 1. आईपीएल 8 में आज दूसरा क्वालीफ़ायर मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स और चेन्नई सुपरकिंग के बीच रात 8 बजे से रांची में खेला जायेगा। 2. इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 354/7 रन बना लिए थे, इंग्लैंड की तरफ से जोए रुट ने 98 और स्टोक्स ने 92 रन की शानदार पारी खेली। 3. पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी का कहना है कि नए टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए बीसीसीआई को एक दमदार कोच बनाना चाहिए। 4. बांग्लादेश के क्रिकेट कप्तान मशरफे मुर्तज़ा ने कहा है कि भारत द्वारा मज़बूत टीम भेजे जाने से वो खुश है और अब चुनौती अधिक बढ़ गयी है। 5. भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ताज़ा जारी रैंकिंग के अनुसार फिर से वर्ल्ड न० 1 बन गयी है, जबकि भारत की ही पीवी संधु एक स्थान खिशक के 12 वे स्थान पर पहुँच गयी है। पुरुषो में श्रीकांत चौथे, पी कश्यप 13 वे और एच एस प्रणॉय 15 वे स्थान पर है। 6. भारतीय ओलम्पिक संघ ने 12 सैफ खेलो की मेजबानी के लिए केरल को मंजूरी दे दी है। सैफ खेलो में आठ देशो अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के २५०० के करीब खिलाडी हिस्सा ले सकते है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

सहायता
Posted on 19th Mar 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india