आयोनिका पॉल को निशानेबाज़ी में रियो का टिकट

By Shobhna Jain | Posted on 30th Jan 2016 | खेल
altimg
नई दिल्ली, 30 जनवरी (वीएनआई)। एशियाई ओलम्पिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट की महिलाओं की 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा में आयोनिका पॉल ने बीते शुक्रवार को रजत पदक जीतते हुए रियो में अगले साल होने वाले ओलम्पिक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है। भारतीय निशानेबाजों ने रियो के लिए 11 स्थान हासिल कर लिए हैं। चार साल पहले लंदन ओलम्पिक में भी इतने ही निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। कर्णी सिंह शूटिंग रेज में जारी इस प्रतियोगिता के खत्म होने में अभी भी चार दिन बाकी हैं और भारतीय निशानेबाज हिस्सेदारी के लिहाज से लंदन ओलम्पिक का अपना आंकड़ा बेहतर करना चाहेंगे। लंदन में भारतीय निशानेबाजों ने दो पदक जीते थे। महिला 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा में अभी भी दो कोटा सुरक्षित हैं। इनमें से एक पर भारत का अधिकार हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यिो में भारत के 12 निशानेबाज हिस्सा लेंगे।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 18th Mar 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india