शूटर तेजस्विनी ने हासिल किया ओलिंपिक कोटा

By Shobhna Jain | Posted on 9th Nov 2019 | खेल
altimg

दोहा, 09 नवंबर, (वीएनआई) 14वें एशियाई चैंपियनशिप में भारत की महिला निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है।

पूर्व विश्व चैंपियन तेजस्विनी ने आज महिलाओं की 50 मीटर 3 पोजिशन राइफल स्पर्धा में तोक्यो ओलिंपिक-2020 का कोटा हासिल किया। उन्होंने 1171 स्कोर के साथ फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ किया और वह क्वॉलिफिकेशन में पांचवें स्थान पर रही। गौरतलब है टोक्यो ओलिंपिक के लिए निशानेबाजी में भारत का यह 12वां कोटा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 3rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india