दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने बनाये 39/3 रन, भारत के पास 463 की बढ़त

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Oct 2019 | खेल
altimg

विशाखापत्तनम, 03 अक्टूबर, (वीएनआई) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 39/3 रन बना लिए हैं। भारत पहली पारी के आधार पर 463 रन आगे है। 

भारत ने इससे पहले आज अपनी पहली पारी 502/7 पर घोषित की। भारत की तरफ से  मयंक अग्रवाल ने अपने करियर का पहला शतक दोहरे शतक में तब्दील किया। वहीँ रोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाज़ी करते हुए पहला शतक जड़ते हुए 176 रन की पारी खेली। इसके आलावा रविंदर जडेजा ने नाबाद 30 रन, साहा ने 21 रन और कप्तान कोहली ने 20 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केशा महाराज ने तीन विकेट लिए, जबकि फिलेंडर, मुथुस्वामी, एल्गर ने एक-एक विकेट लिया। 

जवाब में दूसरे दिन 20 ओवर का खेल बाकी रहने पर दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में भारतीय स्पिनरों के सामने बेहद खराब शुरुआत की और दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 39/3 बना लिए थे। एल्गर 27 रन और बावुमा 2 रन बनाकर खेल रहे है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india