अवनि लखेरा ने इतिहास रच निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक

By Shobhna Jain | Posted on 30th Aug 2021 | खेल
altimg

टोक्यो, 30 अगस्त, (वीएनआई) ओलिंपिक खेलो के बाद टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलो में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार जारी रखा है, जिसमे आज 19 वर्षीय अवनि लखेरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतते हुए इतिहास रच दिया। 

लखेरा ने फाइनल में 249.6 के कुल स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए स्वर्ण पदक जीता। चीन की कुइपिंग ने 248.9 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जबकि यूक्रेन की इरिना शेतनिक ने कुल 227.5 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किए। ये टोक्यो पैरालिंपिक में निशानेबाजी में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक है। वहीं टोक्यो पैरालंपिक खेलों में यह भारत का अब तक का चौथा पदक है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 16th Aug 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india